बादशाहपुर, नगर संवाददाता: मोहन नगर स्थित एक घर का ताला तोड़ चोर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर चंपत हो गए। महिला की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। संतोष देवी ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि रविवार रात वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में गई थीं। रात तीन बजे जब लौटकर आईं तो मुख्य दरवाजे से लेकर सभी कमरों के ताले टूटे थे। कमरों में सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखी बीस हजार रुपये के अलावा करीब पांच लाख के जेवर भी गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...














