सम्भल, नगर संवाददाता: ग्राम गोविंदपुर में दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सम्भल जिले की चंदौसी, सिंगपुर, मल्लूपुरा, जनैटा, दीपा सराय, सरायतरीन, भारतल, सैफ खां सराय, रतनपुर, उझारी, ढक्का और गोविंदपुर की टीमों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सभी ने एक दूसरे से मैच खेल कर खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया। इसी क्रम में चार टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। जिसमे जनैटा, सरायतरीन, मल्लूपुरा और गोविंदपुर की टीमें पहुंची। मैचो में मोहम्मद जुनेद व शफीक मैच रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन कराने में मुख्य रूप से मोहम्मद आरिफ प्रधान, मुहम्मद हिलाल, मास्टर गुलाम जिलानी, मोहम्मद सुहैल, लियाकत, मोहम्मद अली, मोहम्मद साजिद, दिलशाद आदि लोग रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















