गुरुग्राम, नगर संवाददाता: भोंडसी गांव के स्नेह विहार में दबंगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर युवक मुकेश राघव पर जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने घटना का विरोध करने पर उस पर घातक हथियार से हमलाकर पैर की हड्डी तोड़ दी। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गांव भोंडसी के रहने वाले मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले स्नेह विहार इलाके में एक प्लाट खरीदा था। जिस पर निर्माण कार्य नहीं कराया था। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली कि गांव के ही राजेंद्र, बेटा मुकेश, राकेश, भूरा, सेठी, दीपक और अज्ञात लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। बुधवार दोपहर आरोपी राजेंद्र और उनके साथी जमीन पर अवैध कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंड्री पार करने लगे। जब विरोध किया तो अभद्र व्यवहार और घातक हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित युवक के परिजनों की ओर भोंडसी थाने में आरोपियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














