गुरुग्राम, नगर संवाददाता: नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा जगत में किए जा रहे बदलाव की विस्तृत जानकारी देने के लिए सोहना रोड स्थित केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल ने अभिभावकों के लिए ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया। इसमें बच्चों को पांचवीं कक्षा तक मातृ और स्थानीय भाषा में पढ़ाने पर जोर दिया। सत्र में शैक्षणिक संरचना में बदलाव, समग्र मूल्यांकन, अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधियों के महत्व, कौशल विकास, टेक्नोलॉजी, डिजिटल सशक्तिकरण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही विदेशी विश्वविद्यालयों को सुविधाजनक बनाने और नई शिक्षा नीति में होने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलिमा कामराह ने नई शिक्षा नीति के दृष्टिकोण को बताया और कहा कि छात्र केवल किताबी ज्ञान नहीं बल्कि व्यवहारिक जीवन से जुड़े मूल्य भी सीख सकेंगे। एनईपी छात्रों की विभिन्न क्षमताओं को पहचानने और उनका सम्मान करने वाला होगा। बच्चों का सही विकास और उनके सुदृढ़ भविष्य की नींव रखने में नई शिक्षा नीति कारगर साबित होगी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














