मानेसर, नगर संवाददाता: गाड़ियों की खरीद-फरोख्त और प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र की हत्या के मामले की जांच के लिए एसीपी प्रीतपाल ने सीआइए की पांच यूनिट एक साथ लगा दी हैं लेकिन पुलिस हत्या आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। अब तक की जांच में पुलिस इस हत्या को रंजिश मान रही है। हालांकि, मानेसर ग्राम सभा ने मामला न सुलझता देख पुलिस के खिलाफ कई बार पंचायत भी की। एसीपी की मानें तो हर पहलू को लेकर पुलिस जांच कर रही है। दो महीने पहले मानेसर निवासी रविंद्र यादव का शव पटौदी-गुड़गांव रोड पर गाड़ौली गांव के पास मिला था। पुलिस ने तलाशी के दौरान आइडी आदि कागजात से रविंद्र की पहचान की। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविंद्र ने अपने खेड़कीदौला टोल स्थित ऑफिस से निकलते समय कुछ ही देर में घर पहुंचने की बात परिवार से की थी। करीब डेढ़ घंटे बाद ही उसका मोबाइल बंद आने लगा। परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। रविवार सुबह उसका शव गाड़ौली में रोड की पटरी पर खड़ी उसकी कार के पास मिला। मृतक के भाई सुदेश यादव का कहना है कि खुद गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त केके राव ने पंचायत के रोष को देखते हुए आरोपी को पकड़ने या पता बताने वाले के लिये पांच लाख का इनाम घोषित किया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...














