कार चालक ने युवक को घसीटा, मौत

नोएडा, नगर संवाददाता: छिजारसी गांव के पास रविवार रात कार चालक ने युवक को टक्कर मार दी। आरोपी चालक युवक को कार के साथ करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में पीड़ित की मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-37 यूटर्न के पास भी हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

छिजारसी गांव में रविवार रात करीब 10ः30 बजे तेज रफ्तार से आ रहे कार चालक ने अनिल कुमार सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अनिल कार में फंस गए और चालक उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया। हादसे के बाद आरोपी चालक भाग गया। लोगों की मदद से अनिल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर सेक्टर-37 यूटर्न के पास अज्ञात वाहन चालक ने राम नारायण मिश्रा को टक्कर मार दी। हादसे में राम नारायण की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here