गाजियाबाद, नगर संवाददाता: उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से आई प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने सभा का आयोजन किया। इस दौरान दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जलाभिषेक कर मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना भी की। दूधेश्वर नाथ मंदिर में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए और आपदा में फंसे नागरिकों के सुरक्षित होने के लिए भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक व्यापारियों ने किया। व्यापारियों ने सरकार, सेना के जवानों, एनडीआरएफ जवानों और स्थानीय पुलिस व प्रशासन के त्वरित बचाव कार्यक्रम की भी सराहना की। जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि कंक्रीट के जंगल बनाने से प्राकृतिक आपदाओं को लोगों को झेलना पड़ रहा है। इस पर विचार करते हुए पर्यावरण रक्षा की दिशा में बड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। ग्लेशियर के मुहाने पर बांधों के निर्माण पर व्यापार मंडल ने रोक लगाने की मांग की। सभा में पं. अशोक भारतीय, संजय गोयल, संदीप त्यागी रसम, दीपक कटारिया, हिमांशु शर्मा, अमित कुमार वर्मा, प्रदीप चैधरी, वीरेंद्र कंडेरे, बीना चैधरी, रिया, सिमरन, संध्या, सुनील गर्ग आदि उपस्थित रहे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















