सोनीपत, नगर संवाददाता: जिले के थाना खरखौदा की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी अशोक पुत्र सुखबीर निवासी महाबीर कालोनी खरखौदा जिला सोनीपत को गिरफतार किया है। थाना खरखौदा पुलिस को खरखौदा में उक्त व्यक्ति अशोक संदिग्ध अवस्था में घुमता हुआ दिखाई दिया। जिसको काबू करके पर्यवेक्षण अधिकारी की उपस्थिति में तलाशी लेने पर इसके कब्जा से अवैध गांजा मिला। जिसका बाद में वजन करने पर 2 किलोग्राम मिला। गिरफतार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि इस अवैध गांजा को मेरठ यूपी से खरीदकर लाया था। और यहां खुदरा भाव में बेचकर मुनाफा कमाना था। गिरफतार आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














