साहिबाबाद, नगर संवाददाता: यूपी गेट पर चल रहे किसान आंदोलन में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे। उन्होंने किसानों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जिद वाली बात नहीं कर रहे हैं। सरकार झुके, अपनों को हम दो फीसद ज्यादा झुका लेंगे। नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार हठ न करे। अगर मान सम्मान की बात सरकार की है, तो किसानों की भी है। हम पहले से ही कह रहे हैं कि दो कदम सरकार पीछे हटे और दो कदम हम पीछे हट जाएंगे। उन्होंने किसानों से कहा कि सरकार फूट डालने का काम कर रही है, अगर वह सफल रही, तो यह आखिरी आंदोलन होगा। इसके बाद हक के लिए कोई आंदोलन नहीं कर सकेगा। इसलिए हमें सभी को जोड़कर रखना है। शांति पूर्वक आंदोलन चलाकर तीनों कृषि कानूनों को वापस कराना है।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...


















