पीसीआर को टक्कर मारी, तीन पुलिसकर्मी घायल

दादरी, नगर संवाददाता: कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर जारचा रोड फलाईओवर के पास गुरुवार रात सड़क पर गश्त कर रही पीसीआर गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाइपास पर गुरुवार की रात में पुलिस की पीसीआर गाड़ी गश्त कर रही थी। जब पीसीआर जारचा रोड फलाईओवर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर पीसीआर गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। और पीसीआर में सवार पुलिसकर्मी रविन्द्र कुमार, अरविन्द्र कुमार और संदीप कुमार घायल हो गए।

हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना सिपाही संदीप कुमार ने कोतवाली को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल पुलिसकर्मियों को जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप में भर्ती कराया। रविन्द्र कुमार व अरविन्द्र कुमार को गंभीर चोट लगी है। संदीप कुमार को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चैहान का कहना है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कर ली गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here