मोदीनगर, नगर संवाददाता: दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविन्दपुरी कॉलोनी में गुरुवार पैठ में दो व्यापारियों व महिला का पर्स लूटकर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। दिल्ली मेरठ मार्ग पर गोविन्दपुरी कॉलोनी में सड़क के दोनों और गुरुवार को पैठ लगती है। गुरुवार शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास गोविन्दपुरी निवासी एक महिला पैठ में खरीददारी करने के लिए आई थी। जब वह पैठ के पास पहुंची तो दो बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया। पर्स लूटते ही महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुन मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। लोगों ने पकड़े गए बदमाश की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि आज उसने दो व्यापारी व एक महिला का पर्स झपटा था। थानाप्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश मेरठ के लिसाड़ी गेट कॉलोनी का रहने वाला है। बदमाश के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















