सेब के बगीचों में भीषण आग, सैंकड़ों पेड़-पौधे खाक

शिमला, नगर संवाददाता: चैपाल उपमंडल के नेरवा की ग्राम पंचायत पुजारली में सेब के बगीचे में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आगजनी की यह घटना रविवार देर शाम कीरी गांव में हुई है। सेब के सैंकड़ों पेड़-पौधे और मवेशियों का चारा राख हो गए। बड़ी मुश्किल से सोमवार की सुबह आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में पांच बागवान प्रभावित हुए हैं। इनमें सुरेन्द्र सिंह ठाकुर की लाखों रुपये की क्षति हुई है। स्थानीय प्रशासन ने सोमवार को मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। डीएसपी चैपाल राज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here