नई दिल्ली, नगर संवाददाता: दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में शनिवार देर रात एक इमारत में लगी आग में वहां फंसे लोगों को अग्निशमन विभाग ने सकुशल बचा लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। दमकल विभाग सूत्रों ने बताया कि इमारत में आग लगने की सूचना रात करीब सवा ग्यारह बजे मिली थी और इसके तुरंत बाद वहां दमकल विभाग की गाड़ियों को रवाना कर दिया गया। घटनास्थल पर जाकर वहां की स्थिति को देखते हुए स्काई लिफ्ट सिस्टम को भी बुलाया गया। यह आग इमारत के बेसमेंट में लगी थी और देखते ही देखते यह उपर की तरफ फैलती चली गई। इसमें एक वकील का कार्यालय बताया जाता है और आग पर सुबह चार बजे काबू पाया जा सका। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग लगने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















