मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने लंबे समय तक दंगे में झुलसे मुजफ्फरनगर में एक बार फिर आग उगली है। खतौली से विधायक विक्रम सैनी कल सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि देश का नाम हिंदुस्तान अर्थात हिंदुओं का देश। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने ‘दाढ़ीवालों’ को रोक लिया था। इसी कारण आज आज हिंदुस्तान मुसीबत में है। मुजफ्फरनगर के खतौली से भारतीय जनता पार्टी विवादित बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे है। विधायक विक्रम सैनी ने कल एक बार फिर जहर उगला। मुजफ्फरनगर की कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला पर आयोजित सैनी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि वे कट्टरवादी हिंदू हैं। सैनी ने कहा कि इस देश का नाम हिंदुस्तान है अर्थात हिन्दुओं का देश। हमारे कुछ नालायक नेताओं ने इन दाढ़ीवालों को रोक लिया जिसकी वजह से आज हम मुसीबत में हैं। यह लोग अगर चले गए होते तो जो यह इतनी धन-दौलत और जमीन घेरे पड़े हैं, वो भी हिन्दुओं की होती। यही नहीं नए साल के स्वागत पर विक्रम सैनी ने कहा कि सुबह-सुबह बहुत फोन आए। उन्होंने कहा कि नए साल की शुभकामनाएं। मैंने कहा नया तो कुछ नहीं है। कल भी घरवाली सुबह घूरते हुए उठी थी और आज भी। तो नया क्या है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा की हमारा तो नया साल 18 मार्च 2075 विक्रम सम्वंत को है। उस दिन देना बधाई। यह नया वर्ष तो ईसाइयों का है और इन ईसाइयों ने तो हर जगह कब्जा कर रखा है। अब यही संस्कृति आ रही है। सुबह गुड मॉर्निंग, दोपहर को गुड आफ्टरनून और रात को गुड नाईट। क्या रखा है इस तरह के गुड में। राम-राम क्यों नहीं करते। नमस्ते करो पर कोई करता ही नहीं। नमस्ते राम-राम कभी भी कर लो। राम-राम ने तो मुझे विधायक भी बनवा दिया। विक्रम सैनी ने कहा, आज आप महसूस कर रहे होंगे। सत्ता पहले भी देखी होगी आपने, सत्ता आज भी देख रहे होंगे। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि सबका साथ सबका विकास। कोई जातिवाद नहीं। अब कन्या विद्या धन हो या कुछ और सबको एक समान मिलता है। पहले जिसकी जितनी लंबी दाढ़ी देखी उसे उतना लंबा चेक मिलता था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















