सीवान, बिहार/अमित कुमारः सीवान में सोमवार की शाम एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को गोली मार दिया। जिससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर गाँव की है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदिपुर पंचायत के भरोस-कुअर के टोला निवासी जितेन्द्र कुमार और उसके छोटे भाई सोनू कुमार के बीच दस हजार रूपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम दोनों भाईयों के बीच विवाद बढ़ गया. जिसमे छोटे भाई सोनू ने बंदूक से जितेन्द्र के उपर गोली चला दी। गोली जितेन्द्र के सीने में जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे आनन-फानन में महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद जितेन्द्र कुमार को सीवान सदर अस्पताल लाया गया। वहीं सदर अस्पताल में घायल जितेन्द्र के साथ आई उसकी पत्नी मीना देवी ने बताया कि उसके देवर सोनू ने उसके पति से दस हजार रुपया बतौर कर्ज लिया था। लेकिन मांगने पर वह बराबर इनकार कर देता था। आज जब जितेन्द्र ने उससे अपने रुपये की मांग की तो उसने घर में राखी लाईसेंसी बन्दुक से उसके उपर गोली चला दी। गोली मारने के बाद सोनू घर से फरार हो गया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















