लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपना 45वां जन्मदिन लंदन में मनाएंगे। आज तड़के वह परिवार के साथ लंदन रवाना हो गश। अखिलेश यादव का आज जन्मदिन है। उन्होंने अपनी उम्र के 44 वर्ष पूरे कर लिए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद लंदन में जन्मदिन मनाएंगे। वह कल देर शाम लखनऊ से नई दिल्ली गए। जहां से आज तड़के लंदन की फ्लाइट पकड़ ली। वह परिवार के साथ लंदन के लिए रवाना हो गये। प्रदेश में उनके समर्थकों ने भी कई जगह कार्यक्रमों के साथ उनका जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रखी है। इसके तहत वे हजरतगंज के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भंडारा लगाएंगे। हवन पूजन करेंगे और 56 भोग का प्रसाद चढ़ाएंगे। रक्तदान भी किया जाएगा। पार्टी मुख्यालय पर 45 किलो का केक काटा जाएगा। मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया एक जुलाई को अखिलेश यादव का 45वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में कम से कम पांच पौधे लगाएगा। अखिलेश यादव के स्वास्थ्य, दीर्घजीवन और राजनीतिक जीवन में सफलता के लिए प्रार्थना होगी। पार्टी मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम होगा। यहां केक काटा जाएगा। पार्टी प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी कार्यक्रम होंगे। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, महामंत्री मनीष सिंह की कमेटी एक जुलाई हजरतगंज चौराहा, दक्षिणमुखी हनुमान केमंदिर के बगल में जन्मदिन मनाएगी। सपा की युवा ब्रिगेड के नेताओं ने बताया अनाथालयों के बच्चों को भी फल मिठाई वितरित की जाएगी। समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली बार अखिलेश यादव का जन्मदिन पड़ रहा है। मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव ने कभी भी समारोह पूर्वक जन्मदिन का आयोजन नहीं किया। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पार्टी मुख्यालय में सुबह उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा। यहां केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी जाएगी। पार्टी के सभी प्रमुख नेता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट भवन में भी जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण होगा। समाजवादी छात्रसभा तथा मुलायम यूथ ब्रिगेड की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















