इंदौर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः केंद्र के एक जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी की खामियों के विरोध में आज एक प्रमुख कारोबारी संगठन ने 30 जून को मध्यप्रदेश भर में कारोबारी संस्थान बंद रखे जाने का आह्वान किया। अहिल्या चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने संवाददाताओं से कहा, ”कारोबारियों की अलग-अलग मांगों के बावजूद जीएसटी परिषद ने इस नई टैक्स प्रणाली की विसंगतियों और जटिलताओं को दूर नहीं किया है और इसे लागू किया जा रहा है। यह स्थिति कारोबारियों के साथ आम उपभोक्ताओं के लिए भी अनुचित है। लिहाजा हमने प्रदेश भर के कारोबारियों से अपील की है कि वे 30 जून को अपने दुकानें बंद रखें।” खंडेलवाल ने बताया कि 30 जून की रात को प्रदेश में ‘काली रात्रि’ के रूप में मनाया जाएगा और कारोबारी जीएसटी की खामियों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। जीएसटी को अव्यवहारिक टैक्स प्रणाली बताते हुए इंदौर के कारोबारी 15 जून को भी अपना कारोबार बंद रख चुके हैं। उनका कहना है कि आम आदमी की रोटी, कपड़ा और मकान की चीजों पर जीएसटी की उंची दरों और नई टैक्स प्रणाली की खामियों से उनका कारोबार चौपट हो जाएगा। लिहाजा सरकार को जीएसटी को लागू करने से पहले इसमें जरूरी सुधार करने चाहिए। कारोबारियों की मांग है कि कॉमर्शियल सेक्टर से जुड़े लोगों के हितों की रक्षा के लिए सीमेंट, फ्लोर टाइल्स, नमकीन उत्पादों, घी, ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड कपड़ों, दवाओं जैसी वस्तुओं पर जीएसटी की रेट्स घटाई जाएं।
Latest News
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...

















