बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः बक्सर इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने की गलत सूचना पाकर एक युवती ने ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। बाद में परिजनों ने मालूम किया तो पता चला कि वह परीक्षा में तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण है। जीआरपी थानाध्यक्ष अली अकबर खान ने बताया कि आरा जिला के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कटरी गाँव के निवासी कुबेर कुमार की पुत्री किरण कुमारी (17) ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परिणाम आने के बाद किसी सहेली ने उसे फोन किया कि वह फेल कर गयी है। जानकारी प्राप्त होते ही उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि मैं परीक्षा में फेल हो गई हूँ अब मैं जान दे दूँगी। पिता ने समझाने का प्रयास करते हुए कहा कि मैं पता करता हूँ कि रिजल्ट क्या है, घर वाले अभी रिजल्ट पता कर ही रहे थे लड़की ने रघुनाथपुर स्टेशन पर ट्रेन से कट कर जान दे दी। तभी रिजल्ट भी मालूम चला कि वह परीक्षा में उत्तीर्ण है। घर से निकली और रघुनाथपुर स्टेशन के पास पहुंचकर ट्रेन के सामने आ खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसका गाँव रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर ही है वहाँ से आकर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे युवती ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने यह भी बताया कि ट्रैक पार करते समय यह हादसा हुआ है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















