बक्सर, बिहार/चंद्र प्रकाशः प्रधानाध्यापक की पिटाई के बाद शिक्षक लामब हो गये है। मंगलवार को नराज शिक्षकों ने विद्यालय में अनिश्चितकालिन तालाबंदी कर दी। मामला मुरार थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय मसर्हियां का है। जहां शनिवार को दबंगों द्वारा रसोईया बहाली को लेकर दबाव बनाने लगे। जिसका प्रधानाध्यापक ने विरोध किया। इससे उग्र होकर हाला यादव, मदन यादव तथा विनोद यादव ने प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार की पिटाई करने लगे। उसके बाद जान से मारने का धमकी देते हुए निकल गये। इसके बाद प्रवीण कुमार तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। शिक्षकों ने डीएम, डीईओ, एसपी, बीईओ को लिखित पत्र लिख अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाई। प्रधानाध्यापक ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होती तब तक विद्यालय में अनिश्चितकालिन तालाबंदी रहेगी। वही दबंगों के करतुत से सैकड़ों बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। मुरार थानाध्यक्ष देवानंद सिंह ने कहा कि प्रधाध्यापक प्रवीण कुमार द्वारा लिखित शिकायत दी गयी है। मामले की जांच की जा रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















