रूपनगर, पंजाब/अमित शर्माः पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों की फीस बढ़ोतरी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। चंडीगढ़ में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्र संगठन उतर आए है और धरने पर बैठ गए है। इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ छात्राएं भी शामिल हैं। प्रदर्शन के लिए जब यूनिवर्सिटी के छात्र वीसी ऑफिस के बाहर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद छात्रों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई और फिर छात्रों ने वहीं बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पंजाब यूनिवर्सिटी की फीस में पांच से ग्यारह फीसदी फीस बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगी है। जो अगले सेशन से शुरू होने जा रही है. इसी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र विरोध कर रहे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















