जालंधर, पंजाब/बृजेश शर्माः तरनतारन से सटी खालड़ा बीअअो के एरिया में बीएसएफ की 87 बटालियन ने नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर खालड़ा बीओपी के एरिया में 15 किलो हैरोइन बरामद की है। आईजी बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर मुकुल गोयल ने फिरोजपुर में पत्रकार सम्मेलन के दौरान बताया कि पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 करोड़ रुपए है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी तस्कर फिरोजपुर सैक्टर की खालड़ा बी.ओ.पी. के रास्ते से हैरोइन की बड़ी खेप भेजने की ताक में है। सुबह करीब ढ़ाई बजे बी. एस. एफ. के जवानों को पाकिस्तान की ओर से कुछ व्यक्ति फैसिंग के पास आते दिखाई दिए। जब बी. एस. एफ. के जवानों ने उन्हें ललकारा तो पाक तस्करों ने बीएसएफ पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बी. एस. एफ. ने जवाबी फायरिंग की तो वह फरार हो गए। सर्च आपरेशन चलाने पर बी.एस.एफ. को 15 एक-एक किलो वजन के हैरोइन के पैकेट मिले हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















