थाने, महाराष्ट्र/राजू सोनीः टॉलीवुड की मशहूर अदाकारा अवनि मोदी ने यह कहकर कि ‘मैं पीएम मोदी की बेटी हूं’, तहलका मचा दिया है। अपने इस बयान के कारण अवनि मोदी सुर्खियों में छा गई है। उन्होंने अपने और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच रिश्तों के बारे में सार्वजनिक तौर पर बोलकर सबको हैरान कर दिया है। अवनि मोदी का जन्म गुजरात के गांधीनगर में हुआ है और वे साउथ इंडियन फिल्मों में अपनी खूबसूरत अदाओं से बिजलियां गिराने वाली एक्ट्रेस हैं। अवनि ने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पिता हैं। एक्ट्रेस ने ये बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने कही कि मैं पीएम मोदी की बेटी हूं और वह मेरे डैड हैं। आपको बता दें कि अवनि मोदी का जन्म भी पीएम मोदी की तरह गुजरात के गांधीनगर में हुआ था। अवनि को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था, लेकिन पढ़ाई की वजह से वो ज्यादा कुछ नहीं कर पायीं। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में बैंगलुरू में एक इंटरव्यू को दौरान किसी पत्रकार ने अवनि ने सवाल पूछा की – मिस मोदी क्या आपका नरेंद्र मोदी से कोई रिलेशन है? क्या नरेंद्र मोदी आपके रिश्तेदार हैं?’ पत्रकार के इस सवाल के जवाब में अवनि ने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी मेरे सगे तो नहीं, लेकिन उससे भी बढ़कर हैं। मैं नरेंद्र मोदी की बेटी हूं। मैं अकेली ही नहीं, बल्कि गुजरात में जितनी भी लड़कियां हैं, वो सब नरेंद्र मोदी की बेटी के समान हैं’। अवनि का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गये। अपने इस बयान के बाद वो हर जगह चर्चा का केन्द्र बनी हुई हैं। अवनि के इस तरह का जवाब देने के लिए काफी तारीफ मिल रही है। आपको बता दें कि अवनि ने बॉलीवुड डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फिल्म ‘कैलेंडर गर्ल’ से बॉलीवुड में डेब्यू की थी।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















