शाजापुर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताःमध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में ब्लास्ट की खबर है। 59320 भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में धमाका हुआ जिसमें 6 यात्री घायल हो गए। धमाके में एक बोगी की छत उड़ गई। भोपाल रेलवे ने कहा है कि धमाके का कारण अभी पता नहीं चला है। सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। कालीपीपल में जबड़ी स्टेशन के पास मंगलवार सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के एक बोगी में धमाके के बाद आग लग गई। रेलवे पुलिस के मुताबिक शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट की वजह से धमाका होने की बात कही जा रही थी। स्थानीय पुलिस के साथ जीआरपी और आरपीएफ की टीमें जांच में जुट गई हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















