नई दिल्ली/नगर संवाददाताः पीएम नरेंद्र मोदी के एक प्रोग्राम में शिरकत करने सोमनाथ जा रहे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के काफिले पर अंडे फेंके गए। ये घटना कल रात जूनागढ़ के केशोद इलाके के पास हुई। उस रास्ते से जैसे ही अमित शाह का काफिला गुज़रा, वहां पहले से खड़े पाटीदारों ने अंडों की बौछार करके अपना विरोध प्रकट किया। हालांकि इस वजह से काफिला रुका तो नहीं, लेकिन उसकी रफ्तार ज़रूर धीमी हो गई। घटना की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। ये पाटीदार अमित शाह से पिछले साल से नाराज़ हैं। दरअसल, साल पाटीदारों के आरक्षण आंदोलन के दौरान उन पर लाठियां चलाई गई थीं, जिसमें कइयों को चोटें आई थीं। पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल समेत कई नेताओं का मानना है कि अमित शाह के कहने पर ही वो लाठीचार्ज हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए ही पाटीदारों के एक समूह ने इस घटना को अंजाम दिया है। ये पहला मौका नहीं है जब पाटीदारों ने इस तरह से अमित शाह के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया हो। इससे पहले सूरत में भी अमित शाह पाटीदारों के कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां पाटीदार आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने इतना हंगामा किया था कि अमित शाह अपना भाषण बीच में छोड़कर ही चले गए थे।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















