महाराजगंज, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुनावी मैदान में उतरे अमनमणि त्रिपाठी को पार्टी से बाहर कर दिया गया है। पार्टी ने दो दिन पहले ही महिला सभा की प्रमुख रंजना बाजपेई के साथ नौ लोगों को बाहर किया था। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र नेता अमन मणि त्रिपाठी, पूर्व मंत्री व नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष समेत सात वरिष्ठ नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित कर दिया है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने आज बताया कि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र से सपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत कर अमन मणि त्रिपाठी निर्दल प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। अमन मणि त्रिपाठी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के कारण पूर्व मंत्री श्याम नरायन तिवारी, नगर पालिका परिषद नौतनवा के पूर्व अध्यक्ष कलीम उर्फ गुड्डू खान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी, राजेश्वर मणि त्रिपाठी, जमाल अहमद व लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत मणि त्रिपाठी को निष्कासित कर दिया गया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















