पश्चिम बंगाल के गंगासागर में स्नान के दौरान मची भगदड़ में 6 की मौत,कई घायल

कोलकाता, पश्चिम बंगाल/अमित कुमारः संक्रांति के स्नान के मौके पर गंगासागर में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के बीच रविवार को भगदड़ मच गई जिसमें छह की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। बिहार सरकार की तरह पश्चिम बंगाल सरकार भी आस्था के पावन स्नान जैसे महाउत्सव पर जरुरी इंतजाम करने में नाकाम रही और असवेंदनशील दिखी। सरकारी बदइंतजामि के फलस्वरूप पटना और गंगासागर दोनों ही जगहों पर बेगुनाहों को जान गंवानी पड़ी। पश्चिम बंगाल के एक मंत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गंगासागर से जब लोग अपने घरों को लौट रहे थे तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ कई लोग जमीन पर गिर गए और हजारों लोगों के ऊपर से गुजर जाने के कारण जमीन पर गिरे लोग बुरी तरह से घायल हो गए और कुछ की दम घुटने के कारण मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लोग गंगासागर में स्नान करने के बाद नाव में चढ़ रहे थे तभी भीड़ ज्यादा होने के कारण वहां भगदड़ मच गई। इससे मरने वालों सभी छह श्रद्धालुओं मे बुजुर्ग महिलाएं हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here