खरगोन, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बमनाला में रस्सी कूद की राष्ट्रीय खिलाड़ी आयशा को जिन्दा जलाने के मामले में भीकनगांव पुलिस ने मां शहजादी और नानी तस्लीम को भी गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य युवक शाहरुख को पुलिस ने शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। भीकनगांव के बमनाला में 10 जनवरी को रस्सी कूद की राष्ट्रीय खिलाड़ी आयशा को करीब 80 प्रतिशत जलने पर खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में पीड़िता ने तहसीलदार और मीडिया को दिए बयान में मां, नानी और खंडवा के रहने वाले युवक शाहरुख पर घासलेट डालकर जिन्दा जलाने का आरोप लगाया था। आयशा को उसके मंगेतर ने जलते हुए देखा था और वो ही उसे अस्पताल लेकर गया था। बताया जा रहा है कि आयशा की मां को यह रिश्ता पसंद नहीं था। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बमनाला में शुक्रवार को आयशा को दफनाने के एक दिन बाद पुलिस ने मां और नानी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गुरुवार रात को उपचार के दौरान आयशा की इंदौर के एमवायएच अस्पताल में मौत हो गई थी।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















