पटना, बिहार/अमित कुमारः मकर सक्रांति पर गंगा दियारा में आयोजित पतंग महोत्सव से लौट रहे एक नाव के डूबने से 40 लोग डूब गए जिसमे से अब तक 18 लोगो की मौत की पुष्टि हो चुकी है। नाव हादसे में 18 लोगों की मौत के बाद सरकार ने आने वाले दिनों में दियारा में किसी तरह के आयोजन करने से मना किया है। राज्य सरकार ने आदेश दिया है कि अब गंगा दियारा में किसी भी तरह का कोई आयोजन नहीं होगा। घटना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहर दुख प्रकट करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। वे लगातार अधिकारियों से घटना की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया है कि वे घायलों का समूचित इलाज की व्यवस्था करें। बताते चलें, राजधानी के सबलपुर गंगा दियारा में पतंगोत्सव के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पतंगोत्सव में शामिल होने गए लोगों को वापस लेकर लौट रही एक नाव गंगा में पलट जाने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















