कटिहार, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के कटिहार जेल में सोमवार को एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई। मंडल कारा में विनोद उरांव नामक कैदी की मौत के बाद कैदियों ने जमकर हंगामा मचाया। कैदी की मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। अपने साथी की मौत के बाद कैदियों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा मचाया और अनशन पर बैठ गये। इसकी सूचना पाकर मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक जेल में कैदियों का हंगामा जारी था। परिजनों ने कैदी की मौत को हत्या का मामला बताया है। जानकारी के मुताबिक मृतक कैदी डुमरी आदिवासी टोले का रहने वाला था जो शराब के एक मामले में जेल में बंद था।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















