लखनऊ, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः लखनऊ में सोमवार को पीएम मोदी की रैली के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला। जहां मोदी की रैली में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस निगोहा थानाक्षेत्र के हरवंशखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है बस पलटने से एक कार्यकर्ता की हालत गंभीर है जबकि लगभग 3 दर्जन कार्यकर्ता और घायल हो गए। बस चंदौली जिले के मुगलसराय से आई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा है बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गयी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां 3 कार्यकर्ताओं की हालात गम्भीर बताई जा रही है। रमाबाई मैदान में सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में कार्यक्रम के मद्देजनर ट्रैफिक सिस्टम बदला गया हैं। घायलों ने नाम अभी पता नहीं चल सके हैं। घायलो को देखने चन्दौली के सकलडीहा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह व बीजेपी किसान मोर्चा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य अस्पताल में पहुंचे हैं।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















