खंडवा, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में चोरी के आरोप में हिरासत में लिए एक बुजुर्ग ने पुलिस थाने के लॉकअप में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खंडवा एसपी ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए टीआई सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मूंदी थाने में सोमवार सुबह 50 वर्षीय जागेश्वर का शव लॉकअप के अंदर फांसी पर लटका हुआ था। जागेश्वर को फांसी पर लटका देखकर मूंदी थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस की तरफ से उसके परिजनों को सूचना दी गई, जिन्होंने थाने पर पहुंचकर काफी हंगामा किया। सिंगाजी थर्मल पॉवर में काम करने वाले जागेश्वर को पुलिस ने चोरी के संदेह में हिरासत में लिया था। उसके खिलाफ थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं थी। उसका पूर्व में भी कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। वहीं, हिरासत में खुदकुशी की सूचना मिलने पर एसपी नवनीत भसीन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाइश दी, जिसके बाद वह पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। थाना परिसर में ही आत्महत्या के मामले में बड़ी लापरवाही मानते हुए एसपी नवनीत भसीन ने मूंदी थाने के टीआई बृजेन्द्र सिंह चौहान सहित कुल 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई, 2 प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक शामिल हैं।
Latest News
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार...
रिपोर्टर - कानाराम घांची, आज जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में शेखावाटी फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक यमुना जल समझौता आभार समारोह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा...
लखनऊ में स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, स्कूल वैन चालक हिरासत में; मामले...
रिपोर्टर - रणजीत सिंह, लखनऊ :- राजधानी लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।...

















