भरतपुर, राजस्थान/नगर संवाददाताः दूध में पानी मिलाने को लेकर उपजा विवाद दूधिया को इतना महंगा पड़ेगा और इसके लिए उसे अपनी जान तक गंवानी पड़ेगी ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा ही, भरतपुर-जुरहरा थाना क्षेत्र के कांकनखोरी गांव में रविवार को एक दूध बेचने वाले की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जुरहरा के अस्पताल की मोर्चरी मे रखवा दिया है और मृतक के पोस्टमार्टम कराने की कवायद की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दूध बेचने का कार्य करता था। वह गांव में लोगों से दूध लेने के लिए निकला था। एक ग्राहक से दूध में पानी मिलाने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते मौके पर मौजूद करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लोग उसे तब तक मारते रहे जब तक उसकी आखरी सांस चली। युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में फिलहाल जुरहरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















