भिवानी, हरियाणा/नगर संवाददाताः भिवानी के दिनोद गांव में 23 दिसंबर को युवती पर एसिड फैंकने के मामले में डीएसपी विजय देशवाल ने खुलासा किया है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मामले में आरोपी विष्णु कोई ओर नहीं बल्कि युवति के सगे मामा का लड़का ही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विष्णु को गिरफ्तार कर एसिड डालने के कारणों की पुछताछ में जुटी है। दिनोद गांव में 23 दिसंबर को अपने घर सो रही 19 वर्षिय युवती पर सुबह 4-5 बजे घर में घुसकर किसी ने एसिड डाल दिया था। शिकायत मिलने पर थाना सदर पुलिस ने युवती को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में भर्ती करा अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की। मात्र दो दिनों में ही पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला और उसके गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी विजय देशवाल ने बताया कि युवती पर एसिड किसी ओर ने नहीं बल्कि गांव चांग निवासी उसके मामा के लड़के विष्णु ने ही डाला था। उन्होंने बताया कि विष्णु को गिरफ्तार कर एसिड की बोतल भी बरामद कर ली है। विजय देशवाल ने बताया कि एसिड डालने के कारणों की फिलहाल आरोपी से पुछताछ की जा रही है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...














