राहुल गांधी की रैली के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा, उत्तराखंड/नगर संवाददाताः कांग्रेस ने भी आगामी 2017 के लिए चुनावों का बिगुल फूंक दिया है. अल्मोड़ा के सोवन सिंह जीना परिसर मैदान में भीड़ जुटाकर पीएम मोदी पर नोट बंदी पर जमकर हमला बोला। भारी संख्या में भीड़ देखकर राहुल गांधी सहित राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश भर के नेता खुश हैं। कांग्रेसी मान रहे हैं कि राहुल गांधी के आने से नई उर्जा मिली हैं और दुबारा कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनेगी। पूरे देश में धीरे-धीरे कांग्रेस अस्तिव की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा की नजर अब यूपी उत्तराखण्ड सहित पांच राज्यों के चुनावों पर हैं। भाजपा उत्तराखण्ड में सता की वापसी के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई केन्द्रीय मंत्री उत्तराखण्ड में दौरा कर चुके हैं। कांग्रेस के अल्मोड़ा विधायक इस रैली के बाद काफी उत्साह हैं। उनका मानना हैं कि राज्य में दुबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी। अल्मोड़ा में कांग्रेस की विशाल जनसभा के बाद एक उम्मीद कांग्रेस को फिर जग गयी हैं। पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री सहित सभी नेता मंच से एकजुटता से चुनाव लड़ दुबारा सरकार बनाने का आश्वासन राहुल गांधी को दे चुके हैं। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी इस रैली के बाद दुबारा सरकार की वापसी की बात कर रहे हैँ। तामाम दावों के बावजूद, राहुल की रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कितनी ऊर्जा मिलती है, यह तो अब आने वाला वक्त ही बताएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here