भोपाल, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः सेना का एक अफसर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। सेना की तरफ से गांधीनगर पुलिस थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कश्मीर में पदस्थ डिप्टी कर्नल जॉनशेरी शुक्रवार की रात को एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-437 से दिल्ली से भोपाल पहुंचे थे। डिप्टी कर्नल जॉनशेरी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए नायब सूबेदार महेंद्र सिंह की ड्यूटी लगी थी। महेंद्र सिंह के मुताबिक, राजाभोज एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड होने के बाद उनकी डिप्टी कर्नल जॉनशेरी से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। नायब सूबेदार करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट पर ही जॉनशेरी का इंतजार करते रहा। महेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट पर हर संभावित जगह अपने सीनियर अफसर को तलाशने की कोशिश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने अपने यूनिट को इस बारे में सूचना दी। डिप्टी कर्नल के लापता होने से सेना में हडकंप मच गया। सैन्य अफसर भी रात भर जॉनशेरी की खोजबीन में जुटे रहे। आखिर में कोई जानकारी नहीं मिलने पर रात तीन बजे गांधीनगर थाने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट में यात्रियों की सूची में जॉनशेरी का नाम भी था। ऐसे में उनके लापता होने पर रहस्य गहराता जा रहा है।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...


















