मंदसौर, मध्यप्रदेश/नगर संवाददाताः मध्य प्रदेश के मंदसौर रेलवे स्टेशन पर मांस तस्करी के आरोप में दो महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से पशु मांस भी जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं मंदसौर के खानपुरा की निवासी हैं. आगरा-रतलाम ट्रेन से जैसे ही दोनों महिलाएं मंदसौर रेलवे स्टेशन पर उतरी तो एक धार्मिक संगठन से जुड़ी महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. महिला कार्यकर्ता काफी देर तक दोनों के साथ मारपीट करती रही. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों महिलाओं को आक्रोशित कार्यकर्ताओं से छुड़ाते हुए गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों महिलाओं के कब्जे से पशु मांस भी जब्त किया. दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















