औरंगाबाद, बिहार/नगर संवाददाताः बिहार के औरंगाबाद में एक सरकारी स्कूल की रसोईया को महज इस कारण हटा दिया गया क्योंकि वह विधवा थी. घटना जिले के रफीगंज प्रखंड के बटुरा मिडिल स्कूल की है. इस घटना की जानकारी जब जिले के डीएम को मिली तो उन्होनें न केवल रसोइया उर्मिला को बहाल किया बल्कि उसके हाथ का बना खाना खाकर रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ा. डीएम ने विधवा रसोइया को बहाल किया साथ ही हेडमास्टर पर कार्रवाई का आदेश जारी करते हुए निलंबित कर दिया. जानकारी के मुताबिक उर्मिला कुंवर को वर्ष 2005 में बहाल किया गया था लेकिन 2014 में उर्मिला कुंवर को विधवा होने का हवाला देकर स्कूल में रसोइया के पद से हटा दिया गया. डीएम कंवल तनुज को जानकारी मिली तो स्कूल पहुंचे और मामले की जांच की. इस दौरान हेडमास्टर शिवगोविंद ने रसोइया के लगातार अनुपस्थित रहने का हवाला दिया. हेडमास्टर की इस दलील के बाद डीएम ने उपस्थिति पंजी देखी और अन्य चार रसोइयों की हाजिरी नहीं बनने पर नाराजगी जतायी. डीएम ने जांच के बाद हेडमास्टर को निलंबित करने और बैठक की खानापूर्ति व गलत कागजात तैयार करने पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया. इसके बाद उन्होनें रसोइया रामकेवल यादव को हटा कर उर्मिला कुंवर को बहाल कर दिया. इसके बाद डीएम ने पासी समाज से आने वाली महिला के घर का भी जायजा लिया और स्कूल में बच्चों के साथ बैठ कर विधवा महिला के हाथों से बना मध्याहन भोजन भी खाया. स्कूल के मेनु के मुताबिक खाने में उन्होनें छोले-चावल का भी स्वाद बच्चों के साथ बैठ कर पंगत मे चखा.
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















