बोकारो, झारखंड/नगर संवाददाताः चास नगर निगम इलाके में पानी की घोर किल्लत होने के कारण महिलाओं को पानी की मांग को लेकर बर्तन हाथों में लेकर सड़क उतरना पड़ रहा है। शुक्रवार को चास थाना क्षेत्र के सोलागीडीह गांव की महिलाओं ने पानी को लेकर उच्च राष्ट्रीय पथ 32 को जाम कर दिया। जाम के कारण धनबाद, बोकारो, रांची और बंगाल जाने वाली गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी। जाम को देखते हुए चास थाना की पुलिस जाम कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पर जाम कर रही महिलाएं मेयर व चास नगर निगम के अधिकारी के बुलाने की मांग पर अड़ी रही। महिलाओं का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व भी उन लोगों ने जाम किया था और अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी उनकी समास्या का समाधान नहीं किया जा सका। काफी देर जाम रहने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओ ने जाम हटाया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












