जितेंद्र लखनपाल, भोपाल/मध्य प्रदेशः उज्जैन में लुटेरों ने मंडी व्यापारी से 13 लाख रुपए लूट लिए. व्यापारी बैंक से रुपए निकाल कर लौट रहा था. वारदात को अज्ञात आरोपियों ने अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, तिब्बती मार्केट में गुरुवार दोपहर को चार नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी मनोज जायसवाल के कर्मचारी से 13 लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया. कर्मचारी एचडीएफसी बैंक से यह रुपए निकाल कर मंडी में पेमेंट करने जा रहे थे. कोतवाली और देवास गेट थाना क्षेत्र के बीच दो बाइक पर सवार चार लुटेरों ने उनका रास्ता रोक लिया और रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए है. पुलिस को आशंका है कि लुटेरों ने बैंक से ही कर्मचारियों का पीछा किया होगा. इस वजह से बैंक और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. पिछले महीने भी हुई थी लूट रवि इंटरप्राइजेस के नाम से कारोबार करने वाले मं6डी व्यापारी मनोज जायसवाल gके साथ डेढ़ महीने के भीतर लूट की यह दूसरी वारदात है. पिछले महीने भी लुटेरों ने उनके कर्मचारियों से 15 लाख रुपए लूट लिए थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















