गोलाघाट, असम/नगरसंवाददाताः पिछले कुछ सालों में बड़े-बड़े करप्शन स्कैंडल्स की इतनी खबरें हमने सुनी हैं कि अब छोटी-मोटी ख़बरों का हम पर असर ही नहीं होता है। आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन अगर सारे स्कैम्स की रकम का टोटल करें तो इतने ‘ज़ीरो’ लगाने होंगे कि दिमाग का दही हो जाएगा। सबसे हैरत की बात ये है कि प्रशानिक अफसरों से लेकर बड़े-बड़े राजनेता इन स्कैंडल्स में लिप्त हैं। वो कहते हैं न ‘हमाम में सब नंगे हैं’। और दुःख तो इस बात का होता है कि ये हमारा, जनता का पैसा है जो ये मौकापरस्त लोग अपनी तिजोरियों में जमा कर लेते हैं। तो आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे करप्शन स्कैंडल्स के बारे में जिसकी वजह से भारत का नाम बार-बार खराब हुआ। काले धन का स्कैम तब सामने आया जब एक भारतीय उद्योगपति को काले धन के शोधन के आरोप में पकड़ा गया जिसकी कीमत करीब 39,120 करोड़ रुपए थी। इसके बाद सरकार को समझ आया कि काले धन की समस्या बहुत बड़ी है। कई उद्योगपति, सरकारी अफसर, राजनेताओं ने अपना काला धन स्विस बैंक में छुपा रखा है जिसे अब भारतीय सरकार वापस लाने की कोशिश कर रही है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...












