रिपोर्टर-संदीप कुमार वैष्णव, अजमेर उत्तर के भाजपा विधायक और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी श्रीमती इंदिरा देवनानी (74) का गत 3 नवंबर को निधन हुआ था, तभी से देवनानी के अजमेर स्थित आवास पर प्रतिदिन श्रद्धांजलि सभा हो रही थी। 15 नवंबर को निवास पर ही 12वें की रस्म हुई। सभी धार्मिक रस्में उनके पुत्र महेश देवनानी द्वारा संपन्न करवाई गई। इससे पहले 14 नवंबर को श्रीमती देवनानी की अस्थियों को हरिद्वार में गंगा नदी में विसर्जित किया गया। 15 नवंबर को 12वें की धार्मिक रस्मों के साथ ही अजमेर स्थित आवास पर प्रतिदिन होने वाली श्रद्धांजलि सभा पूरी हो गई। 15 नवंबर को धार्मिक अनुष्ठान पूरे होने के बाद देवनानी ने राजकीय कार्य भी शुरू कर दिए हैं। देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों से भी संवाद किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार देवनानी 17 नवंबर को जयपुर स्थित विधानसभा सचिवालय भी जाएंगे। देवनानी का कुछ दिन जयपुर में ही रहने का कार्यक्रम है। उल्लेखनीय है कि गत 12 दिनों में प्रदेशभर के लोगों ने अजमेर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रीमती इंदिरा देवनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस श्रद्धांजलि सभा में स्वयं देवनानी भी लगातार उपस्थित रहे। 4 नवंबर को अंतिम संस्कार वाले दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आए। 14 नवंबर को राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी अजमेर आकर श्रीमती देवनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गत 12 दिनों में प्रदेश के अधिकांश सांसद विधायक, मंत्रियों और राजनीतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों ने अजमेर पहुंचकर श्रीमती देवनानी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, इनमें बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल रहे। देवनानी के अजमेर स्थित वरुण सागर रोड की संत कंवर राम कॉलोनी के आवास पर लगातार लोगों के आने का सिलसिला बना रहा। सभी आने वालों का देवनानी ने आभार जताया है। आने वालों में केंद्रीय मंत्री, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















