राष्ट्रीय ज्योतिष एवं रुद्राक्ष अनुसंधान संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में 16 नवम्बर, 2025 को सनातन धर्म एवं एस्ट्रोलाॅजी कन्वेंशन – 2025 का उमा नाथ बलि सभागार (भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय) में भव्य आयोजन किया गया । सर्वप्रथम सभी अतिथियों के शुभागमन पर सभागार के प्रवेश द्वार पर वैदिक रीति से विधिवत संस्था द्वारा पट्टिका एवं तिलक सहित स्वागत किया गया । तत्पश्चात कन्वेंशन का शुभारंभ परम्परा अनुसार विद्वान आचार्यों द्वारा स्वास्ति वाचन तथा विद्या की देवी माॅं सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने से किया गया । इस अवसर पर कन्वेंशन में देश के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य श्री के. ए. दुबे पदमेश एवं श्री इंदु प्रकाश तथा साथ ही देश-विदेश से पधारे हुए कई प्रमुख ज्योतिषाचार्यों एवं प्रसिद्ध विद्वानों ने भी भाग लिया और अपने-अपने सारगर्भित विचारों एवं विशेष ज्योतिषीय सूत्रों के माध्यम से सभागार में उपस्थित सभी सम्माननीय सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया । इसके उपरांत सभागार में उपस्थित संस्था के आजीवन सदस्यों एवं आमंत्रित सभी विद्वानों को पूर्व सुनिश्चित की गई श्रेणियों के क्रमानुसार सम्मानित किया गया । इसी क्रम में संस्था के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष एवं इस कन्वेंशन के संयोजक आचार्य सुरेश शर्मा और संस्था के राष्ट्रीय सलाहकार एवं प्रसिद्ध विद्वान पं. सुरेश गौड़ सुमेरपुर (राज.) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया । आचार्य सुरेश शर्मा को इससे पूर्व भी भगवान परशुराम राष्ट्रीय पंडित परिष्द ट्रस्ट द्वारा कोलंबो श्रीलंका में जुलाई 2024 में तथा न्यू एरा प्रेस दिल्ली द्वारा दिसम्बर, 2024 में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड से सम्मानित किया जा चुका है । कन्वेंशन पूर्ण रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज त्रिवेदी के कुशल नेतृत्व और उचित मार्गदर्शन में कार्यरत उनकी कर्मठ और समर्पित टीम के अथक सद्प्रयासों से ही सफल तथा अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई ।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















