रिपोर्टर – संदीप कुमार वैष्णव, 14 नवंबर को पुष्कर स्थित जाट विश्राम स्थली पर अजमेर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (अजमेर डेयरी) की वार्षिक साधारण सभा हुई। इस सभा में जिले भर के दुग्ध उत्पादक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस सभा में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने कहा कि बागड़े साहब राज्यपाल बनने से पहले महाराष्ट्र दुग्ध उत्पादकों से ही जुड़े रहे, इसलिए आज उन्होंने अजमेर के दुग्ध उत्पादकों के बीच आना स्वीकार किया। राज्यपाल बागड़े की उपस्थिति से जिले भर के दुग्ध उत्पादक बेहद उत्साहित है। मुझे इस बात की खुशी है कि मेरे निमंत्रण को बागड़े ने स्वीकार किया। मेरे और जिले के दुग्ध उत्पादकों के लिए यह गर्व की बात है। अपने संबोधन में राज्यपाल बागड़े ने डेयरी अध्यक्ष चौधरी की भी जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चौधरी अजमेर जिले के पशुपालकों के हितों के लिए काम करते हैं, इसलिए गत 35 वर्षों से डेयरी के अध्यक्ष हैं। राज्यपाल ने चौधरी को सलाह दी कि जो पशुपालक डेयरी में दूध जमा करवाता है उसकी राशि परिवार की महिला सदस्य के बैंक खाते में जमा करवाई जाए। यदि किसी पशुपालक परिवार की महिला सदस्य का बैंक में अकाउंट नहीं है तो उसे खुलवाया जाए। परिवार को चलाने में महिला की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राज्यपाल बागड़े को अजमेर डेयरी की वार्षिक सभा में बुलाकर अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक कुशलता प्रदर्शित की है। चौधरी ने राज्यपाल को तब बुलाया जब प्रदेश में भाजपा की सरकार है। चूंकि चौधरी की सक्रियता कांग्रेस में है, इसलिए राज्यपाल की उपस्थिति में हुई दुग्ध उत्पादकों की वार्षिक सभा से भाजपा नेताओं ने दूरी बनाए रखी। पुष्कर से भाजपा विधायक सुरेश रावत प्रदेश के जल संसाधन मंत्री है, लेकिन इस समारोह में सुरेश रावत भी शामिल नहीं हुए। अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी केंद्र सरकार में कृषि राज्यमंत्री है, लेकिन भागीरथ चौधरी भी समारोह से दूर रहे। यहां तक कि प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोगाराम कुमावत भी नहीं आए। अजमेर जिले का एक भी भाजपा विधायक भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। हालांकि चौधरी ने कांग्रेस के नेताओं को भी आमंत्रित नहीं किया। अलबत्ता सहकारी संस्थाओं से जुड़े भाजपा और कांग्रेस के नेता इस वार्षिक सभा में उपस्थित रहे। सभी ने डेयरी अध्यक्ष चौधरी की प्रशंसा की। इसमें कोई दो राय नहीं कि डेयरी का अध्यक्ष रहते हुए चौधरी पशुपालकों के लिए संघर्ष करते रहे है। पशुपालकों की समस्याओं को लेकर चौधरी ने राज्यपाल को भी एक ज्ञापन दिया। चौधरी ने आग्रह किया कि राज्यपाल बागड़े अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग करते हुए समस्या का समाधान करवावें। इस वार्षिक सभा के बारे में और अधिक जानकारी मोबाइल नंबर 9414004111 पर रामचंद्र चौधरी से ली जा सकती

















