रिपोर्टर संजय पुरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रमुख प्रशासनिका राज योगिनी दादी रतन मोहिनी जी को स्थानीय राजयोग केंद्र ढांगू रोड में श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। संस्था की प्रमुख दादी रतन मोहिनी का 8 अप्रैल 2025 को देवलोक गमन हुआ था,आज 20 तारीख को उनका 13वां है। विश्व भर के सैकड़ो राजयोग केंद्रो में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस अवसर पर केंद्र व जिला प्रबंधक राज योगी प्रताप ने कहा 4 वर्ष पूर्व दादी रतन मोहिनी जी संस्था की मुख्य प्रशासिका बनी थी। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2006 में उनके नेतृत्व में निकाली गई युवा पदयात्रा ने लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान बनाया था। आपका जन्म 25 मार्च 1924 में सिंध प्रांत के हैदराबाद में हुआ था। मात्र 13 वर्ष की आयु में संस्था के प्रमुख संस्थापक ब्रह्मा बाबा जी से मिली, 50000 ब्रह्म कुमारी पाठशालाएं गांव-गांव में संचालित की। 50000 से भी अधिक समर्पित ब्रह्माकुमारियों की नायिका, 6000 राज योग केंद्र दादी के मार्गदर्शन में संचालित थे। प्रताप जी ने बताया कि दादी जी ने 1995 में विश्व शांति सम्मेलन जापान में संस्थान का प्रतिनिधित्व किया था और शांति विषय पर भाषण भी दिया था। केंद्र प्रभारी राज योगिनी सत्या जी,बीके गीता,डॉ बृजभूषण शर्मा पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब,प्रिंसिपल शिवानी बाली, बीके ईशा,विशाल शर्मा,ओम प्रकाश आदी ने दादी जी को श्रद्धांजलि दी।
Latest News
गुरदासपुर डकैती मामला निंदनीय – रमन डल्ला
रिपोर्टर - संजय पुरी, शिरोमणि अकाली दल पूर्व एससी विंग अध्यक्ष रमन डल्ला ने गुरदासपुर में हुई 7 करोड़ की डकैती की घटना को...
ओबीसी शक्ति महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक ।
रिपोर्टर :- गोपाल सुथार सलूंबर,ओबीसी शक्ति का महासंगम बांसवाड़ा में ओबीसी मोर्चा की ऐतिहासिक बैठक, श्रमिक संवाद को सफल बनाने का लिया संकल्प बांसवाड़ा...
आईजी सागर जोन, डीआईजी छतरपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक एवं सदर विधायक की गरिमामयी उपस्थिति...
रिपोर्टर :- राजकुमार शुक्ला, छतरपुर में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवनिर्मित ट्रैफिक पार्क का लोकार्पण आईजी सागर जोन श्रीमती डॉ....


















