रिपोर्टर संजय पुरी प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ढांगू रोड पर राजयोग केंद्र में आज अंतर्राष्ट्रीय धरती दिवस 2025 मनाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ नें इस वर्ष की थीम घोषित की है,हमारी शक्ति हमारे पेड़, जिला प्रमुख राजयोगिनी सत्या जी ने कहा आज सारे विश्व में धरती दिवस मनाया जा रहा है। हमारे शरीर को पांच तत्वों की अति आवश्यकता होती है, पृथ्वी जल वायु हवा व आकाश।सबसे पहले धरती आती है धरती से मां भी कहते हैं, मां की गोद में हमारी पालन होती है,धरती मे ही रहने के लिए मकान,खाने के लिए सब्जी,फूल फल अनाज आदि उगाए जाते हैं। ताजी हवा के लिए पेड़ आदि भी इसी धरती में उगाए जाते हैं। सत्या जी ने आगे कहा कि इस वर्ष की थीम घोषित की गई है हमारी शक्ति हमारे पेड़ तो सभी लोगों से बिनती है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाए और पेड़ लगाकर उसकी पालना भी करें। सभी दिल से यह सेवा करें। जिला प्रबंधक ब्रह्म कुमार राज योगी प्रताप ने सभी लोगों से दृढ़प्रतिज्ञा कराई कि पेड़ लगाकर उसकी पालना भी करेंगे इस अवसर पर विशाल शर्मा,बद्रीनाथ,नितिन महाजन,जालम सिंह, बीके निशारूहानी, अरुणा शर्मा,कांता महाजन,कश्मीर कौर,श्रेष्ठा, सुनंदा शर्मा अभी लोग मौजूद थे।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















