रिपोर्टर संजय पुरी पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 पठानकोट, में कक्षा पहली के नए छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए उन्मुख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को विद्यालय की कार्यप्रणाली, नियमों, शिक्षण पद्धति और बच्चों के सर्वांगीण विकास से अवगत करवाना था।कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा एक स्वागत गीत के माध्यम से हुई। तदुपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार जी के भाषण के द्वारा अभिभावकों को विद्यालय के नियमों के बारे में अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यालय के मिशन एवं विजन पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात मुख्याध्यापिका सुश्री पूजा राणा जी द्वारा कक्षा पहली के पाठ्यक्रम, दैनिक दिनचर्या, मूल्य आधारित शिक्षा और सह पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिसमें मुख्याध्यापिका जी ने बच्चों के लिए विद्या प्रवेश कार्यक्रम के बारे में भी अभिभावकों को अवगत करवाया।कार्यक्रम में अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। और उन्हें आश्वस्त किया गया कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा विद्यालय की प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में पहली कक्षा की कक्षा अध्यापिकाएं भी मौजूद रही। बच्चों को कार्यक्रम के दौरान कार्य पत्रिकाएं भी बांटी गई।अंत में श्रीमती अंजना शर्मा जी द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और उपयोगी रहा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...



















