नई दिल्ली, नगर संवाददाता : इंद्रपुरी थाना क्षेत्र में चार बदमाश एक चालक के साथ जबरदस्ती कर कार में घुसे और फिर उन्हें बंधक बना लिया। कई किलोमीटर तक चालक को वे कार में बैठाकर यहां-वहां से गुजरते रहे। करीब एक घंटा बाद बदमाशों ने चालक को रानी बाग इलाके में कार से धकेल दिया और कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मामला इंद्रापुरी थाना क्षेत्र की लोहा मंडी का है। चालक अजय की कार में चार बदमाश आए और कार में जबरन घुस गए। बदमाश कार लेकर रिंग रोड पहुंचे और फिर कई थाना क्षेत्रों से गुजरने के बाद रानी बाग इलाके में अजय को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। किसी तरह अजय ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। वहीं, कतर से दिल्ली पहुंचे राकेश कुमार को टैक्सी चालक ने सस्ता किराया लेने के नाम पर बैठाया और फिर अपने साथियों संग बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने पीड़ित के साथ मारपीट भी की। घटना आरके आश्रम इलाके में हुई। पीड़ित राकेश कुमार उर्फ नंदन मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तहसील उतरौला के बनिया भारी बिरदा गांव के रहने वाले हैं। वह गत चार वर्षों से कतर में खाना बनाने का काम करते हैं। गुरुवार को कैब चालक विपिन की जहांगीरपुरी के रहने वाले पवन उर्फ बजरंगी व ताजिम ने लिफ्ट देने से मना करने पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। लोगों ने ताजिम को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि बजरंगी वहां से भाग गया था। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...

















