नई दिल्ली, नगर संवाददाता : संगम विहार थाना इलाके में आपसी रंजिश में चार युवकों ने 12वीं कक्षा के एक छात्र को चाकू मार दिया। घायल 22 वर्षीय शिवम कुमार राणा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घायल शिवम कुमार राणा संगम विहार के देवली इलाके में रहता है। वह देवली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। तीन अक्तूबर को शिवम अपने किसी रिश्तेदार को लेने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही उसे महताब अली, मनीष, अंकित और घंशू मिले। चारों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















