नई दिल्ली, नगर संवाददाता : राजधानी दिल्ली के लोगो के लिए हेल्थ इन्फामेशन के तहत हेल्थ कार्ड दिया जाएगा। दिल्ली सरकार का यह ऐतिहासिक निर्णय है इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे और उन्हें एक खास पहचान मिलेगी। यह कहना आम आदमी पार्टी विश्वास नगर के उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल का। रोहित अग्रवाल कहते हैं इस कार्ड में उस व्यक्ति के ईलाज से जुडी तमाम जानकारियां होगी। यह वोटर आई कार्ड की तरह से ही होगा। इसके बनने से लोगो को अपने स्वास्थ्य की एक तरह से पासबुक मिल जायेगी। और क्लिक करते ही उसका पूरा हेल्थ रिकोर्ड सामने होगा जिससे उसके इलाज में भी आसानी होगी। रोहित अग्रवाल बताते हैं इस कार्ड से लोगो को अस्पतालों में भीड़-भाड़ से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी और त्वरित गति से अस्पतालों में मरीजो का काम होगा। उन्होंने बताया बड़ी तेजी के साथ इस योजना पर काम चल रहा है। रोहित अग्रवाल कहते हैं दिल्ली सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है। अरविन्द केजरीवाल सरकार तकरीबन रोजाना ही कोई ना कोई नई योजना लेकर आती है जिससे जनता को राहत मिलती हैं। रोहित बताते हैं बड़ी तेजी से राजधानी में श्रमिक कार्ड बनाये जा रहे हैं। जिसके तहत श्रमिकों के लिए अनेक योजनायें हैं। वे बताते हैं अब बिना राशन कार्ड वालों के लिए भी दिल्ली सरकार नें राशन देने की योजना पर काम शुरू किया हुआ है। और सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही राशन की होम डिलीवरी सिस्टम भी शुरू हो जाएगा।
Latest News
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...
स्वर श्रृंगार साहित्य सम्मान से कमल रंगा, डॉ. मेघना शर्मा व शफीक अहमद वारसी...
रिपोर्टर - सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- स्वर श्रृंगार कला केंद्र समिति की तरफ से कीर्तिशेष भजन गायक फकीरचंद मोदी की पावन स्मृति...

















