60 फीट एयरफोर्स रोड के जलभराव को लेकर लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

फरीदाबाद, नगर संवाददाता : शहर की मुख्य सड़कों की जर्जर हालत और जलभराव की समस्या बढ़ती ही जा रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण एयरफोर्स 60 फीट रोड का जलभराव है। पिछले 2 माह से इस रोड के जलभराव की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लेकिन निगम अफसरों को समस्या दिखाई नहीं दे रही है। इस समस्या से परेशान स्थानीय लोगों ने पानी में अर्धनग्न खडे होकर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि आमजन ने कई बार नेताओं, पार्षदों और विधायक के घर के चक्कर लगाए। कई बार प्रदर्शन भी किए लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। गंदे पानी के जलभराव के कारण यहां के दुकानदार और रिहायशी लोग अपने अपने घरों में कैद रहने को मजबूर हो चुके है। स्वतंत्रता दिवस का समय नजदीक आ चुका है। ऐसे में यहां के स्कूल गहरे गन्दे जलभराव के कारण बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए ध्वजारोहण करने में असमर्थ है। लोगों ने कहा कि यदि एक दो दिन में समस्या का हल नहीं होता है तो वह 15 अगस्त के दिन ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में आप कार्यकर्ता अभिषेक गोस्वामी, रमन, नूरहसन, संजय, दीपक नेगी आदि शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here